कोविड और स्वाइन फ्लू के मरीज मिले

राजनांदगाँव। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला। स्वाइन फ्लू का एक मरीज पहले ही मेडिकल कालेज सह अस्पताल में भर्ती है। छुरिया क्षेत्र का एक युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। पहले भी एक मरीज स्वाइन फ्लू के चलते शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में आईसीयू के वेंटिलेटर पर सीरियस कंडीशन पर है।

इसके अलावा छुरिया निवासी 34 वर्षीय एक युवक कोविड पाजेटिव आया। मरीजों को शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रखा गया है।