
चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की कार्रवाई
गौरीनगर मामले में अब तक 14 पुलिस के हत्थे चढे़
राजनांदगाँव। गौरीनगर में गौ हत्या करने वाले मुख्य फरार आरोपी और गौ मांस की खरीदी करने वाली दो महिला आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज फिर तीन लोग इस मामले में पकडे़ गए हैं।
गौ हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को नागपुर और दो महिला आरोपियों को गौरीनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 18 अक्टूबर 2026 को आरोपी 1 एजाज अहमद उर्फ कसाई उर्फ वकील अंसारी को नागपुर से और आरोपियों खैरून निशा पति सफीक खान उम्र 60 साल व नसीमा बेगम उर्फ रानी पति स्व. गफुर खान उम्र 57 साल को गौरीनगर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पूर्व के गिरफ्तार आरोपियों साथियो के साथ अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
प्रकरण में अबतक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हिन्दु धर्म की आस्था की प्रतीक गाय की हत्या कर सिर को काट कर गौरीनगर शीतला तालाब और गौरीनगर निर्माणाधीन अण्डरब्रिज में डाल फेंक देने के मामले में धारा 299, 325, 238, 3(5) बीएनएस 4, 6 ,10 पशु क्रुरता अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर 17 अक्टूबर को एक अपचारी बालिका सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और आज फरार तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

