आज का इतिहास: 19 अक्टूबर

19 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 292वां (लीप वर्ष में 293वां) दिन है। साल में अभी और 73 दिन बाकी हैं।

आज #19_अक्टूबर है।आज ही 1950 में मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी। मदर टेरेसा के नाम से प्रसिद्ध हुईं आन्येजे गोंजा बोयाजियू का 26 अगस्त 1910 को नार्थ मेकेडोनिया के स्कोपजे में जन्म हुआ था। मदर टेरेसा का 5 सितम्बर 1997 को भारत के कोलकाता में निधन हुआ था। आज ही 1910 में विख्यात भारतीय अमेरिकी खगोलशास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का लाहौर में जन्म हुआ था। लाहौर अब पाकिस्तान में है। सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का 21 अगस्त 1995 को युनाइटेड स्टेट के शिकागो में निधन हुआ। भौतिकी के नोबल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर शिकागो विश्वविद्यालय में पदस्थ थे। आज ही 1920 में मध्यप्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री रहे और देश के कई विभागों के मंत्री रहे कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र सेठी का राजस्थान के झालावाड़ में जन्म हुआ था। प्रकाशचंद्र सेठी लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सांसद रहे। प्रकाशचंद्र सेठी का 21 फरवरी 1996 को इंदौर में निधन हुआ। आज ही 1920 में दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु, समाजसुधारक और तत्वचिंतक पांडुरंगशास्त्री आठवले का रोहा में जन्म हुआ था। दादाजी के नाम से जाने जाने वाले पांडुरंगशास्त्री का 25 अक्टूबर 2003 को मुंबई में निधन हुआ। पांडुरंगशास्त्री ने 1954 में स्वाध्याय कार्य की शुरुआत की और स्वाध्याय परिवार की स्थापना की थी। आज ही 1995 में अभिनेत्री कुमारी नाज का मुंबई में निधन हुआ था। कुमारी नाज या बेबी नाज के नाम से फिल्मों में प्रसिद्ध हुईं सलमा बेग का 20 अगस्त 1944 को मुंबई में जन्म हुआ था। कुमारी नाज ने बाल कलाकार के रुप में अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में भी फिल्मों में सक्रिय रहीं। आज ही 1954 में प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर का जन्म हुआ था। कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करने वाली प्रिया तेंदुलकर ने प्रसिद्ध टीवी सीरियल रजनी से खूब प्रसिद्धि पाई थी। प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंदुलकर की पुत्री प्रिया का 19 सितम्बर 2002 को मुंबई में निधन हुआ। भारत की पहली टीवी स्टार कही जाने वाली प्रिया ने हिन्दी और मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। आज ही 1957 में प्रसिद्ध अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा की टिकट पर सांसद सनी देओल का पंजाब के सहनेवाल में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में सनी देओल के नाम से मशहूर अजय सिंह देओल मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर के पुत्र हैं। सनी देओल ने फिल्म बेताब से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। सनी के छोटे भाई बाबी देओल भी प्रसिद्ध अभिनेता हैं। सनी की पत्नी का नाम पूजा है। सनी 65 साल के हैं।

आज ही 1970 में भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।

आज ही 1469 में आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय ने कैस्टिले के इसाबेला I से शादी की, जिसने एक एकल देश, स्पेन में आरागॉन कैस्टिले के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया। 1630 में बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया। 1722 में फ्रांसीसी सी होफर ने आग बुझाने की मशीन बनाया। 1739 में इंग्लैंड ने स्पेन से युद्ध की घोषणा की।

1781 में ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ। 1789 में जॉन जे ने यूनाइटेडस्टेट्स के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 1813 में लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ। 1853 में अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।

1872 में न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया। 1900 में जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।

1904 में नामांकन के मामले में देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय, फिलीपींस का पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय, मनीला बिजनेस स्कूल के रूप में खोला गया। 1917 में डलास लव फील्ड हवाई अड्डा पब्लिक के लिए खोला गया।

1924 में अब्दुल अजीज ने मक्का में पवित्र स्थानों की रक्षा की स्वयं घोषणा की। 1926 में इंपीरियल सम्मेलन का आयोजन लंदन में किया गया। 1943 में रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।

1956 में रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को ​अधिकारिक रूप से समाप्त किया। 1960 में अमेरिका ने क्यूबा को निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

1993 में बेनजीर भुट्टो दूसरी बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी। 2003 में पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।

2009 में 32 अतिरिक्त सौर ग्रह खोजे गए। यह एक दिन में और एक महीने में खोजे जाने वाले अधिकांश एक्सोप्लैनेट के लिए एक रिकॉर्ड सेट करता है।

https://www.facebook.com/share/p/1KKiFWHpP2/