ये क्या बोल गए नेताजी!

एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजन कर रही है। इसी कडी़ में राजनांदगाँव में भाजपा ने रैली निकाली। लेकिन इस रैली में अभियान के जिला संयोजक ये क्या बोल गए।

जिला संयोजक की जुबान से जो निकला, उसे पीछे से किसी और ने अपनी आवाज दी और कुल जमा दो बार ऐसा बोला गया। हालाँकि उन्होंने जो बोला, वो जुबान का फिसलना था, वरना कार्यक्रम लोकतंत्र को बचाने को लेकर था।

बीते कुछ दिनों में भाजपा ने अपने इस कार्यक्रम का खूब प्रचार किया था और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ बात की थी। मैंने अपने मंच पर दोनों की कोई बात नहीं रखी, लेकिन इस तरह जुबान के फिसलने को भूलना जमा नहीं।