ओपन मैथ चैलेंज में सूर्यांश ने जीता सिल्वर मेडल

क्षा 5वीं के छात्र ने अपनी गणितीय प्रतिभा से बढ़ाया मान
राजनांदगांव।
शहर के मेधावी छात्र सूर्यांश जैन ने अपनी असाधारण गणितीय प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘ओपन मैथ चैलेंज’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया है। पांचवी कक्षा में अध्ययनरत सूर्यांश की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।
प्रतिस्पर्धा के दौरान सूर्यांश जैन ने अपनी उम्र और कक्षा से आगे की गणितीय पहेलियों व तार्किक प्रश्नों को बेहद कम समय में सटीक ढंग से हल किया। उनकी इस असाधारण क्षमता और तार्किक सोच ने वहां मौजूद निर्णायकों को भी प्रभावित किया। इतने कम उम्र में इस स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उनकी गहरी समझ और लगन को दर्शाता है।
सूर्यांश की इस सफलता का श्रेय नीरज पेरेंट्स प्राइड बलदेव बाग़ स्कूल के टीचर्स और माता-पिता को जाता है। उनके पिता सूरज जैन और माता शालू जैन ने हमेशा से ही उनकी शिक्षा और गणित के प्रति रुचि को प्रोत्साहित किया है। उसके गुरुजनों और माता-पिता का कहना है कि सूर्यांश को बचपन से ही संख्याओं और पहेलियों से विशेष लगाव रहा है, और वे अपनी इस सफलता से भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करना चाहते हैं। सूर्यांश राजनांदगाँव के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र जैन के पोते हैं।
भविष्य के लिए प्रेरणा
सूर्यांश जैन की इस शानदार सफलता पर स्कूल के शिक्षकों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह साबित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन और लगन हो, तो छोटी उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।