राज्य में UCC के संबंध में राजनांदगांव में हुई समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक

सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने राज्य में यूसीसी के संबंध में दिये अपने सुझाव

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को व्यवहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा गठित यूसीसी समिति ने जनपरामर्श और विचार-विमर्श शुरूआत कर दी गई है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमके राउत की अध्यक्षता में राज्य में समान नागरिक संहिता समिति की समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उक्त बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. ज्योति रानी सिंह के समक्ष विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन संबंध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने खुल कर अपने सुझाव दिये।
बैठक में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पारम्परिक-सामाजिक मान्यताओं को लेकर आधुनिक-वैधानिक सुधारों तक के कई अहम पहुलओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में यूसीसी के पक्ष एवं विपक्ष में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इसमें उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भरत वर्मा, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, अध्यक्ष बौद्ध समाज डॉ. मुन्ना लाल नन्देश्वर, जैन समाज से नरेन्द्र भोथरा, युवा कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज के बालचंद कुरैटी, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मोहला गोविंद शाह वालको, अध्यक्ष बौद्ध समाज ललित कोसारे, अध्यक्ष आदिवासी गोड समाज छुरिया चंद्र शेखर मंडलोई छुरिया, अधिवक्ता शारदा तिवारी, जिला अध्यक्ष शिवसेना पार्टी अंबागढ़ चौकी से शोभा शंकर, क्रिश्चयन समाज खैरागढ़ से पॉल जोन, अधिवक्ता एवं पार्षद खैरागढ़ चंद्र शेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, गोड़ समाज ब्लाक अध्यक्ष नोहरूराम कुमेटी, यादव समाज डोंगरगढ़ से विश्वनाथ यादव, सदर जामा मस्जिद छुरिया जान मोहम्मद मेमन, जिला आडिटर सेन समाज अंबागढ़ चौकी से कृष्णा कौशिक, सेवानिवृत्त प्राचार्य खैरागढ़ से डॉ. साधना अग्रवाल, अध्यक्ष सिन्हा कलार समाज मोहला से मुकेश सिन्हा, बौद्ध समाज राजनांदगांव से अमर सिंह वासनिक, ईसाई समूह अध्यक्ष डोंगरगढ़ चोवा राम, अध्यक्ष गोड़ समाज ब्लॉक मोहला रमेश हिड़ामे, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति लक्ष्मी चंद गुनी, अध्यक्ष जिला भाजपा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बिशेसर साहू, सामाजिक कार्यकर्ता राजनांदगांव शरद श्रीवास्तव, अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज मानपुर अवध चुरेन्द्र, उपाध्यक्ष लोधी समाज गुलाब चन्द्र वर्मा, सचिव डड़ेसना कलार समाज कबीरधाम श्रवण कुमार सिन्हा, अध्यक्ष जिला साहू संघ मदनलाल साहू, जिला अध्यक्ष कलार समाज कबीरधाम रूपेन्द्र जायसवाल, गड़रिया समाज से ठाकुरराम पाल,
संरक्षक पटेल समाज कबीरधाम भगवान सिंह पटेल, अध्यक्ष उराव समाज रमेश कुजूर, उपाध्यक्ष ब्लाक गोड़ समाज मानपुर मंगलू तुलावी सहित विभिन्न सामाजिक पदाधिकारीगण शामिल हुए।
यूसीसी समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों के सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। विधिक सलाहकार प्रांजल वर्मा एवं अक्षत अग्रवाल ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समान नागरिक संहिता क्या है के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समिति की वेबसाईट https://ucc.cgstate.gov.in/: एवं ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी साझा किया। समिति द्वारा इसके माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।