
प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश
आज जब हम टीवी पर बॉलीवुड हीरोइनों को लक्स साबुन का विज्ञापन करते देखते हैं, तो यह बहुत आम बात लगती है। लेकिन आज से करीब 85 साल पहले ऐसा नहीं था?
1949 के दौर में भारत में लक्स साबुन का विज्ञापन देखना एक अलग ही अहसास था। लेकिन तब भारत के घरों में बिकने वाले इस साबुन के पोस्टरों पर केवल हॉलीवुड की एक्ट्रेस जैसे जिंजर रोजर्स, जोन क्रॉफर्ड नजर आती थीं
फिर साल 1941 में अचानक लक्स के पोस्टरों पर पहली बार एक भारतीय महिला की तस्वीर छपी, जिनकी बड़ी-बड़ी गहरी आँखों और चेहरे के ग्रेस ने सबको दीवाना बना दिया।
दरअसल, लक्स ब्रांड भारतीय बाजार में अपना मार्केट खड़ा करना चाहता था और उन्हें एक ऐसे भारतीय चेहरे की तलाश थी जो देखने में बेइंतहा खूबसूरत हो, मॉडर्न हो, पढ़ी-लिखी और संभ्रांत घर की हो।
तभी उनकी मुलाक़ात लीला चिटनिस से हुई। लीला उस दौर की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जो ग्रेजुएट थीं। जब लक्स ब्रांड की टीम उनसे मिली, तो लीला जी की बेबाक अंग्रेजी, उनके सलीके और उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आंखों ने उन्हें कायल कर दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि 1941 में लीला चिटनिस l लक्स का विज्ञापन करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं।
आज उनका जन्मदिन है तो आज की कहानी उन्हीं के नाम ❤️❤️❤️
लीला चिटनिस का जन्म 9 सितंबर 1909 को धारवाड़ के एक बेहद शिक्षित परिवार में हुआ था। पिता अंग्रेजी के प्रोफेसर थे, इसलिए लीला ने उस दौर में बी.ए. किया था, जब लड़कियों के लिए स्कूल जाना भी बड़ी बात थी तब वे हिंदी सिनेमा की पहली ग्रेजुएट अभिनेत्री बनीं।
जब 15-16 साल की थी तब उनका विवाह डॉ. गजानन यशवंत चिटनिस से हो गया। उनके चार बेटे हुए लेकिन वैवाहिक जीवन में अनबन के कारण उन्होंने उस जमाने में अपने पति से तलाक ले लिया था..
लेकिन अब उनके सामने अपने चार बेटों को अकेले पालने की जिम्मेदारी थी। पहले उन्होंने एक स्कूल में टीचर की नौकरी की, लेकिन जब पैसों की तंगी ज्यादा बढ़ गई, तो उन्होंने फिल्मों का रुख किया।
लेकिन उस जानने में शादीशुदा और बच्चों वाली महिलाओं को फिल्मों में बतौर हीरोइन काम मिलना लगभग नामुमकिन ही माना जाता था।
इसलिए फ़िल्मों में काम पाने के लिए लीला जी पहले अपना लाइफस्टाइल बदला, उन्होंने अपनी सूती साड़ियां छोड़कर, मॉडर्न कपड़े पहनने शुरू किये और बालों का स्टाइल बदला और अपनी असल जिंदगी को छुपाकर स्टूडियो के चक्कर काटने शुरू कर दिए.
शुरुआत में तो उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर छोटे-मोटे रोल भी किए।
उनकी मेहनत रंग लाई और 1937 में फिल्म जेंटलमैन डाकू से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद बॉम्बे टॉकीज की फिल्मों में अभिनेता अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट हो गई। कंगन, आज़ाद, बंधन और झूला जैसी फिल्मों ने उन्हें उस दौर की सबसे बड़ी और महंगी हीरोइनों की कतार में ला खड़ा कर दिया…
साल 1948 में फिल्म शहीद में लीला चिटनिस को दिलीप कुमार की मां का रोल मिला।
उस समय वे खुद फिल्मों में लीड रोल कर रही थीं, तब उनके करीबियों ने कहा कि
“अगर मां का रोल किया, तो हीरोइन का करियर खत्म हो जाएगा।”
लेकिन लीला जी ने ये रोल एक शर्त पर निभाया।
उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि
“वे मां का रोल तभी करेंगी जब जब वह सिर्फ कोने में बैठकर रोने-धोने वाली लाचार मां नहीं होगी, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाला एक मजबूत किरदार होगा।
उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने आवारा, गंगा जमुना और गाइड जैसी कल्ट फिल्मों में राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे सुपरस्टार्स की मां का किरदार निभाया।
राज कपूर साहब अक्सर कहते थे कि
“लीला की आंखों में वो जादू है कि बिना एक भी डायलॉग बोले, वो सिर्फ कैमरे को देखकर दर्शकों को रुला सकती हैं।”
लीला सिर्फ फिल्मों में ही बहादुर नहीं थीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक देशभक्त थीं।
आजादी की लड़ाई के दौरान जब ब्रिटिश पुलिस मशहूर क्रांतिकारी मानवेंद्र नाथ राय को ढूंढ रही थी,
तब लीला चिटनिस और उनके पति ने अपने करियर और जान की परवाह न करते हुए उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा था।
एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया था जिसमें उन्होंने फ़िल्म किसी से ना कहना का निर्माण 1942 में किया और फ़िल्म आज की बात का निर्देशन 1955 में किया था, साथ हीं उन्होंने मराठी में चंदेरी दुनिया नाम से अपनी आत्मकथा भी 1981 में प्रकाशित की थी
अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद, 1980 के दशक के अंत में वह अपने बेटों के साथ रहने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं।
जिंदगी के आखिरी दिनों में वह गुमनामी और अकेलेपन में रहीं।
14 जुलाई 2003 को 93 वर्ष की आयु में डैनबरी, कनेक्टिकट के एक नर्सिंग होम में उनका निधन हो गया।
लक्स के पोस्टर पर छपने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री लीला चिटनिस को जन्मदिन की शुभकामनाएँ ❤️❤️❤️
#actress #bollywood #DilipKumar


