विभिन्न बैराजों से छोड़ा गया 14,650 क्यूसेक पानी

तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी
राजनांदगांव। क्षेत्र में जलस्तर के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार सुबह विभिन्न बैराजों से कुल 14,650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इस मामले में जल संसाधन विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे तक बैराजों से पानी की निकासी की स्थिति इस प्रकार रही
मोंगरा बैराज 8,000 क्यूसेक
सूखानाला बैराज 3,200 क्यूसेक
खटूटोला बैराज 2,200 क्यूसेक
घुमरिया बैराज 1,250 क्यूसेक
कुल जल निकासी (डिस्चार्ज)14,650 क्यूसेक
लगातार हो रही पानी की इस निकासी को देखते हुए प्रशासन ने निचले और तटीय इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। संबंधित नदी तटों के समीप रहने वाले ग्रामीणों को सतर्कता बरतने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों और रपटों से दूर रहने की अपील की गई है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।