श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज का दो दिवसीय भव्य आयोजन

3 को बाइक रैली, 4 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
राजनांदगांव। यादव समाज राजनांदगांव द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने हेतु दो दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 3 सितंबर को भव्य बाइक रैली तथा 4 सितंबर को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

समाज के संरक्षक एवं महापौर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की तीनों प्रमुख शाखाओं झोरिया, कोसरिया और ठेठवार के स्वजातीयजन एकजुट होकर सहभागिता करेंगे।
सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से दोनों दिनों के लिए विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।
बाइक रैली (3 सितंबर) पुरुष सफेद परिधान और महिलाएँ लाल रंग की साड़ी में शामिल होंगे।
शोभायात्रा (4 सितंबर) पुरुष पीले कुर्ते तथा महिलाएँ पीले रंग की साड़ी में नज़र आएँगे।
3 सितंबर (बाइक रैली) दोपहर 2:30 बजे स्टेट हाई स्कूल से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः स्टेट स्कूल मैदान में समाप्त होगी।
4 सितंबर (शोभायात्रा) दोपहर 12:30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा चौक पहुँचेगी, जहाँ इसका विधिवत समापन होगा। इस आयोजन में समाज के 1000 युवाओं की भागीदारी और मानव मंदिर चौक पर विशेष सजावट भी रहेगी।
युवा वर्ग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रिभय यादव के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। रैली में लगभग 1000 युवाओं और महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, शहर के प्रमुख हृदय स्थल मानव मंदिर चौक की विशेष साज-सज्जा की ज़िम्मेदारी भी युवा टीम को सौंपी गई है। सतीश यादव, करण यादव, मयंक यादव, अपूर्व यादव, अभिषेक यादव, विनीत यादव सहित अन्य युवा साथी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
आयोजन में मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम पार्षद श्रीमती खेमिन राजेश यादव और मनोनीत पार्षद श्रीमती मंजू यादव समाज की युवतियों एवं महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। पूर्व पार्षद शैल यादव, मालती यादव, शोभा यादव, प्रिया यादव, मीना यादव, कुंती यादव, मधु यादव और निशा यादव सहित अन्य महिला पदाधिकारी आयोजन की सफलता के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गरीबाराम यादव, हरीश यादव, दुर्गेश यादव, सुदेश यादव, महेश यादव, राधेलाल यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, शेखर यादव, मनोहर यादव आदि ने समस्त स्वजातीयजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।