सही के लिए स्टैंड लेने वाली चित्रांगदा का है आज जन्मदिन

प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

सोचिए, आप अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन जाएं. और अचानक फिल्मों से दूरी बना ली ले…महान निर्देशक शेखर कपूर सरेआम कह दें कि उन्होंने पिछले 20 साल में आपके जैसा टैलेंट नहीं देखा. और ठीक उसी मोड़ पर… आप अपना फोन नंबर बदल लें और पूरी दुनिया से गायब हो जाएं और लोग हैरान होकर सोचने लगे कि आखिर इतना बड़ा टैलेंट अचानक कहां चला गया…

सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग रहा है ना? कि बॉलीवुड में इतना बड़ा मुकाम पाने के बाद ऐसे कौन करता है..?
लेकिन ये पूरी तरह सच है. ये कहानी है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेबाक अभिनेत्रियों में से एक चित्रांगदा सिंह की.

चित्रांगदा का फिल्मी सफर सिर्फ ग्लैमर और चमक-दमक की कहानी नहीं है, बल्कि यह कहानी है अपनी शर्तों पर जीने और सही के लिए स्टैंड लेने की.

चित्रांगदा का जन्म आज ही के दिन यानी 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। पिता कर्नल निरंजन सिंह चहल भारतीय सेना के अधिकारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज से पूरी की है…

फ़िल्मों में आने से पहले चित्रांगदा एड फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो जैसे गुलजार साहब का सनसेट पॉइंट करती थीं

चित्रांगदा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2003 में आई फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से किया था..
फ़िल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा इस फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए कई बड़ी अभिनेत्रियों और मॉडल्स के ऑडिशन लिए, लेकिन उन्हें अपनी फिल्म के किरदार गीता राव के लिए वो खास बात किसी में नजर नहीं आ रही थी..

तभी एक दिन, उनके पास चित्रांगदा का ऑडिशन टेप आया।
सुधीर मिश्रा ने जैसे ही ऑडिशन वीडियो देखा, वो दंग रह गए। उन्हें चित्रांगदा की गहरी आंखें, तीखे नैन-नक्श और कैमरे के सामने उसका बेबाक अंदाज बिल्कुल सिनेमा की दिग्गज और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल जैसा लग रहा था..

सुधीर मिश्रा ने तुरंत उन्हें अपने ऑफिस बुलाया, उनका स्क्रीन टेस्ट लिया गया और उसके बाद सुधीर मिश्रा ने बिना किसी दूसरी एक्ट्रेस का विचार किए उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया।

जब फिल्म बनकर तैयार हुई, तो रिलीज से पहले बॉलीवुड के मशहूर अंतरराष्ट्रीय निर्देशक शेखर कपूर ने इसे देखा। वो चित्रांगदा के अभिनय से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सरेआम कहा था कि
“पिछले 20 सालों में मैंने भारतीय सिनेमा के पर्दे पर इतनी नेचुरल और दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री नहीं देखी।”

चित्रांगदा के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था। पहली ही फिल्म से उन्हें वह पहचान मिली, जिसे पाने में लोगों को सालों लग जाते हैं।

उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई. लेकिन पहली फिल्म हिट होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई..
दरअसल चित्रांगदा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा, तब वह पहले से शादीशुदा थीं और अब उनके लिए प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संभालना मुश्किल हो रहा था.
इसीलिए उन्होंने फ़िल्मों से दूरी बना ली..

चित्रांगदा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि फ़िल्म हिट होने के बाद मेकर्स के लगातार आ रहे फोन के बाद उनके लिए मेकर्स को बार-बार मना करना बहुत मुश्किल हो रहा था।
इस दबाव से बचने के लिए उन्होंने अपना फोन नंबर ही बदल दिया ताकि कोई फिल्म मेकर उनसे कांटेक्ट ही न कर पाए..
वह फिल्म इंडस्ट्री से करीब 7 साल के लंबे ब्रेक पर चली गईं ताकि अपने परिवार को समय दे सकें. हालाँकि इतने लंबे ब्रेक से उनके करियर पर काफ़ी असर पड़ा था
इसके बाद साल 2008 में उन्होंने संजय सूरी और शरमन जोशी के साथ फिल्म सॉरी भाई की और फिर पाँच साल बाद साल 2011 में डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की क्राइम ड्रामा फिल्म ये साली जिंदगी में काम किया जिसमें उनके साथ इरफान खान थे..

और साल 2011 में देशी बॉयज़ की… अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने उन्हें कमर्शियल सिनेमा में एक बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया..

चित्रांगदा सिर्फ अपने किरदारों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी उतनी ही स्ट्रॉंग हैं.

फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग के दौरान निर्देशक कुशन नंदी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया था..

एक इंटरव्यू में चित्रांगदा ने बताया था कि फ़िल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी, उनके और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच एक इंटीमेट सीन शूट होना था..

निर्देशक एक इंटीमेट सीन के लिए उनसे लगातार ऐसे रीटेक मांग रहे थे, जो चित्रांगदा को पसंद नहीं आया.
जब चित्रांगदा ने आपत्ति जताई, तो पूरी यूनिट के सामने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.चित्रांगदा उस वक्त रो पड़ीं,

इसके तुरंत बाद डायरेक्टर उनके पास आए और पूछा कि
‘क्या तुम सीन कर रही हो या नहीं?’

चित्रांगदा ने तुरंत साफ मना कर दिया, अपने बैग पैक किए और उसी दिन लखनऊ से मुंबई वापस लौट आईं.
उन्होंने फिल्म में अपनी 6 दिनों की शूटिंग को पूरी तरह खारिज करते हुए फिल्म छोड़ दी थी…

चित्रांगदा ने मीडिया इंटरव्यूज और बाद में #MeToo आंदोलन के दौरान खुलकर बताया कि निर्देशक ने पूरी यूनिट और क्रू के सामने बेहद अश्लील लहजे में उनसे चिल्लाते हुए कहा था

“अपना पेटीकोट उठाओ और रगड़ो अपने आप को
उन्होंने ये भी बताया था कि जब डायरेक्टर उन पर चिल्ला रहे थे, तब उनके को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी वहीं पास में बैठे थे, लेकिन उन्होंने दखल देने या उनका पक्ष लेने के बजाय चुप रहना ही ठीक समझा…

चित्रांगदा सिंह ने अपने अब तक के करियर में लगभग 22 से अधिक प्रोजेक्ट्स फिल्मों, वेब सीरीज और स्पेशल अपीयरेंस मिलाकर में काम किया है.

और उनकी हालिया आने वाली फ़िल्मों में सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी गलवान घाटी की सच्ची घटना पर आधारित एक्शन-वार फिल्म है…

जन्मदिन की शुभकामनाएँ चित्रांगदा सिंह

#bollywood #actresses