
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। दो दिन पूर्व शहर के लखोली क्षेत्र के बैगापारा में हुए हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पीयुष बाघामारे पिता सुनील बाघमारे उम्र 24 साल साकिन राहुल नगर लखोली और दीपक वैष्णव पिता बलदाउ वैष्णव उम्र 20 साल साकिन राजीव नगर लखोली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 सितम्बर 2026 को अपने साला की पत्नि की डिलवरी होने से पेण्ड्री अस्पताल जाकर देखने के बाद दोनों अपने-अपने मोटर सायकल से साला के ससुराल लखोली जा रहे थे। आगे-आगे इसका साला जा रहा था कि रास्ते में लखोली बैगापारा मेन रोड़ में इसके साला को शाम करीब 4ः30 बजे आरोपी पीयुष बाघमारे, दीपक वैष्णव, अजय वर्मा, करण साहू रोके हुए थे, जिन्हे क्या हुआ पूछने पर सभी लड़कों द्वारा मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली व जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकु एवं पत्थर से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने पर उपचार हेतु तुलसी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल राजनांदगांव ले जाकर भर्ती कराना बताया। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाॅफ अपराध क्रमांक 533/26 धारा 109 (1), 296, 351 (3), 118 (1), 3 (5) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस ने आरोपी पीयुष बाघामारे पिता सुनील बाघमारे निवासी राहुल नगर लखोली एवं दीपक वैष्णव पिता बलदाउ वैष्णव निवासी राजीव नगर लखोली की पतासाजी कर घेराबंदी कर पकडा़। पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी अजय वर्मा एवं करण साहू के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकु एवं पत्थर जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी अजय वर्मा एवं करण साहू घटना बाद फरार है, जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है, जिन्हे शीघ्र ही पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


