जादूटोना के शक में हत्या कर शव जलाया, छह आरोपियों की पहचान

दंतेवाडा़ का मामला

दंतेवाडा़। दक्षिण बस्तर के दंतेवाडा़ जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में जादूटोना के शक में हत्या कर शव जलाने के मामले में 6 आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस जाँच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर 2026 को थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत पोरोपरिया पटेलपारा में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को शमशान घाट में जलाए जाने की घटना हुई थी। सूचना पर थाना अरनपुर पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2) 115(2),
351, 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया एवं एफएसएल टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं जांच की गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में छह आरोपियों कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे की पहचान की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है तथा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।