
17 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 290वां (लीप वर्ष में 291वां) दिन है। साल में अभी और 75 दिन बाकी हैं।
आज #17_अक्टूबर है। आज ही 1605 में मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का फतेहपुर सिकरी में निधन हुआ था। अकबर का 15 अक्टूबर 1542 को उमरकोट में जन्म हुआ था। उमरकोट अब पाकिस्तान में है। जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं व हमीदा बानो के पुत्र जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर को अकबर-ए-आजम, शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है। बादशाहों में अकबर ही एक ऐसा बादशाह था जिसे हिन्दू मुस्लिम दोनों वर्गों का बराबर प्यार और सम्मान मिला। अकबर ने हिन्दू और मुस्लिम संप्रदायों की दूरियां खत्म करने के लिए दीन-ए-इलाही नामक धर्म की स्थापना की। अकबर ने हिन्दुओं पर लगने वाला जजिया समाप्त किया था। आज ही 1817 में भारत में रह रहे मुस्लिमों की मजहबी शिक्षा की शुरुआत करने वाले मुस्लिम नेता सैयद अहमद खान का दिल्ली में जन्म हुआ था। सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। समाजसेवा, राजनीति और दर्शन से जुडे़ सर सैयद अहमद खान की 27 मार्च 1898 को अलीगढ़ में मृत्यु हुई। आज ही 1927 में ख्वाजा शम्सुद्दीन अजीमी का कराची में जन्म हुआ है। कराची पाकिस्तान में है। आध्यात्म के क्षेत्र में विद्वान और सूफी गुरु शम्सुद्दीन अजीमी पाकिस्तान में रहते हैं। वे अभी 95 वर्ष के हैं। ख्वाजा शम्सुद्दीन अजीमी ने सूफी ध्यान की कला और विज्ञान पर बेहतर काम किया है। आज ही 1955 में प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का पुणे में जन्म हुआ था। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे शिवाजी राव गिरधर पाटिल की पुत्री स्मिता पाटिल ने फिल्मों में आने से पहले टीवी समाचार वाचिका का काम किया। स्मिता पाटिल की 31 साल की उम्र में 13 दिसम्बर 1986 को मुंबई में मृत्यु हो गई। स्मिता के पति राज बब्बर प्रसिद्ध अभिनेता और कांग्रेस नेता हैं। स्मिता का पुत्र प्रतीक बब्बर भी अभिनेता है। स्मिता ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। स्मिता को भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। स्मिता ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए थे। आज ही 1998 में भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी रहे और असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के राज्यपाल रहे लल्लन प्रसाद सिंह का दिल्ली में निधन हुआ। लल्लन प्रसाद सिंह को उनकी मृत्यु के बाद पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लल्लन प्रसाद सिंह का 1912 में बिहार के बक्सर में जन्म हुआ था। स्वतंत्रता के पूर्व 1936 में लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस की सेवा में आए और आजादी के बाद सिविल सेवा में उनका लंबा और प्रतिष्ठित कैरियर रहा। बिहार सरकार के मुख्य सचिव रहे लल्लन प्रसाद सिंह को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा एसके सिंह और उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री डा अनुग्रह नारायण सिन्हा दोनों का विश्वास प्राप्त था। आज ही 1931 में नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे एससी जमीर का उंगमा में जन्म हुआ है। उडी़सा, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता एससी जमीर 91 वर्ष के हैं। डा एससी जमीर चार बार नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे।आज ही 1947 में अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता सिमी ग्रेवाल का पंजाब के लुधियाना में जन्म हुआ है। फिल्म अभिनेत्री के साथ ही निर्माता और निर्देशक के रुप में काम करने वाली और टीवी में चैट शो को हास्ट करने वाली सिमी ग्रेवाल यानि गरेवाल 75 साल की हैं। सिमी ग्रेवाल ने 20 से ज्यादा फिल्मों मे बेहतरीन अभिनय किया है। सिमी ग्रेवाल के एक समय मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के साथ प्रेम संबंध के चर्चे भी थे लेकिन यह प्रेम कभी परवान नहीं चढ़ पाया। आज ही 1965 में प्रसिद्ध अभिनेता संजय कपूर का मुंबई में जन्म हुआ है। कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने वाले और कई फिल्मों में खलनायक बने संजय कपूर 58 साल के हैं। प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर, संजय के बडे़ भाई हैं। आज ही 1965 में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान अरविन्द डिसिल्वा का कोलंबो में जन्म हुआ है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के आफ ब्रेक गेंदबाज अरविन्द डिसिल्वा 57 साल के हैं। आज ही 1970 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले का बंगलुरु में जन्म हुआ है। जंबो के उपनाम से प्रसिद्ध हुए अनिल कुंबले विश्व के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पूरे दस विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के लेग स्पीनर और दाएं हाथ के बल्लेबाज अनिल कुंबले टेस्ट कप्तान और कोच भी रहे हैं। अनिल कुंबले ने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए हैं। आज ही 1973 में पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के संगरुर के सतौज में जन्म हुआ है। पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी लेकिन बाद में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। परिवार में जुगनू और भंता के नाम से जाने जाने वाले भगवंत मान राजनीति में आने से पहले हास्य अभिनेता और गायक थे। भगवंत 50 साल के हैं।
आज ही 1979 में मदर टेरेसा को उनके काम और समर्थन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला, जो कलकत्ता में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रदान करने के लिए प्रदान किया गया था।
आज ही अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस, विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1558 में पोक्स्टा पोल्स्का, पोलिश डाक सेवा, राजा सिगिस्मंड II ऑगस्टस के आदेश द्वारा स्थापित की गई थी। 1604 में जर्मन खगोलशास्त्री जोहान्स केपलर ने एक असाधारण रूप से तारे का अवलोकन किया, जिसे अब केप्लर के सुपरनोवा (अवशेष निहारिका चित्र के रूप में) के रूप में जाना जाता है, जो अचानक नक्षत्र ओफ़िचस में दिखाई दिया था। 1797 में कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया। 1801 में बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया। 1878 में जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये। 1904 में बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया। 1907 में पहला वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के ऊपर भेजा गया। 1918 में युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया। 1927 में बान जॉन्सन ने 1901 में अमेरिकी लीग की स्थापना की थी अल अध्यक्ष का पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
1933 में अल्बर्ट आइंस्टीन और उनकी पत्नी नाजी जर्मनी से प्रिंसटन, न्यू जर्सी भाग गए, जहां उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी में अपने वैज्ञानिक काम के साथ ले जाने का इरादा किया। 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया। 1947 में बर्मा और ब्रिटेन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो अगर बर्मा को ब्रिटेन के बाहर पूर्ण स्वतंत्रता देता है, तो वह चुनता है, इस प्रकार देश पर ब्रिटिश शासन के 300 वर्षों को समाप्त करता है। 1956 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने आज ही सेला मैदान परमाणु ऊर्जा स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया।
1956 में इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ। 1964 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मेन्ज़ीस ने राजधानी कैनबरा के बीच में बर्टिल्ले लेक बर्ली ग्रिफिन खोला। 1973 में तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
2003 में चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 2007 में दलाई लामा को संयुक्त राज्य कांग्रेस द्वारा कांग्रेस स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

