
31 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 304वां (लीप वर्ष में 305वां) दिन है। साल में अभी और 61 दिन बाकी हैं।
आज #31_अक्टूबर है। आज ही 1875 में भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री वल्लभ भाई पटेल का बंबई प्रेसिडेंसी के नडियाद में जन्म हुआ था। वल्लभभाई झावेरभाई पटेल को सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सरदार वल्लभभाई पटेल वरिष्ठ अधिवक्ता थे। सरदार वल्लभभाई पटेल का 15 दिसम्बर 1950 को बाब्बे में निधन हुआ। स्वतंत्रता के समय भारत में 562 देशी रियासतें थीं, इनमें तीन जम्मू एवं कश्मीर, जूनागढ़ और हैदराबाद को छोड़ शेष सभी रजवाडो़ं ने भारत में स्वेच्छा से विलय स्वीकार कर लिया। सरदार पटेल ने जूनागढ़ और फिर हैदराबाद को भारत में मिलाने का कार्य किया। जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद था जो अब तक है। सरदार वल्लभभाई पटेल को 1991 में मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया। लौह पुरुष के नाम से जाने गए सरदार पटेल के नाम पर देश में और भी कई संस्थान हैं। आज ही 1984 में देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दिल्ली में उनके सरकारी आवास में उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी। 1966 से लेकर 1977 तक लगातार तीन बार भारत की प्रधानमंत्री रहीं और इसके बाद 1980 से उनकी हत्या तक यानि 31 अक्टूबर 1984 तक इंदिरा गांधी चौथी बार प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी भारत की विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और वित्तमंत्री भी रहीं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी सांसद रहे फिरोज गांधी की पत्नी थीं। इंदिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सांसद संजय गांधी की मां थीं। संजय गांधी की इंदिरा के प्रधानमंत्री रहते मृत्यु हो गई थी जबकि राजीव इंदिरा की मौत के बाद प्रधानमंत्री बने थे। इंदिरा गांधी का 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में जन्म हुआ था। देश में जून 1975 में इंदिरा गांधी और उनके पुत्र संजय गांधी ने आपातकाल लगाया था। आज ही 1975 में हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक सचिन देव बर्मन का मुंबई में निधन हुआ था। एसडी बर्मन के नाम से भी जाने जाने वाले सचिन देव बर्मन का 1 अक्टूबर 1906 को कुमिला में जन्म हुआ था। कुमिला अब बांग्लादेश में है। कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने वाले सचिन देव बर्मन को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड सहित कई सम्मान मिले हैं। सचिन देव बर्मन के पुत्र आरडी बर्मन यानि राहुल देव बर्मन भी प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। आरडी बर्मन को पंचमदा के नाम से जाना जाता था। आज ही 2005 में पंजाबी और हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का दिल्ली में निधन हुआ था। अमृता प्रीतम का 31 अगस्त 1919 को प्गुजरांवाला में जन्म हुआ था। गुजरांवाला अब पाकिस्तान में है। पंजाबी भाषा और हिन्दी की प्रसिद्ध कवियत्री अमृता प्रीतम ने करीब 100 किताबें लिखीं थीं। अमृता प्रीतम की कृतियों में उनकी आत्मकथा रसीदी टिकट भी शामिल है। जीवन के अंतिम दिनों में अमृता प्रीतम को भारत सरकार ने दूसरा सबसे बडा़ सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त अमृता प्रीतम की रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ है। आज ही 1895 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सीके नायडू का नागपुर में जन्म हुआ था। सीके नायडू के नाम से प्रसिद्ध हुए कोट्टरी कनकैया नायडू का 14 नवम्बर 1967 को इंदौर में निधन हुआ। दाहिने हाथ के बल्लेबाज और दाहिने हाथ के धीमी गति के गेंदबाज सीके नायडू को भारत सरकार ने 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। सीके नायडू ने टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी। आज ही 1943 में केरल के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे उम्मन चांडी का केरल के पुतुप्पल्ली में जन्म हुआ था। दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे उम्मन चांडी 1970 से मृत्यु पर्यन्त विधायक रहे। चांडी 50 साल तक एक ही सीट से विधायक रहे। कांग्रेस नेता उम्मन चांडी की 18 जुलाई 2023 को बंगलुरु के अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। आज ही 1943 में भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व चेयरमैन जी माधवन नायर का कुलाशेखरम में जन्म हुआ है। जी माधवन नायर अंतरिक्ष विभाग के भूतपूर्व सचिव और अंतरिक्ष आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष हैं। भारत सरकार द्वारा 1998 में पद्मभूषण और 2009 में पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए जी माधवन नायर 79 साल के हैं। आज ही 1952 को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (अब पूर्व विधायक) का इलाहाबाद में जन्म हुआ है। त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव यानि टीएस सिंह देव को टीएस बाबा के नाम से भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के पहले उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। सरगुजा राजपरिवार के मदनेश्वर शरण सिंह देव और देवेन्द्र कुमारी सिंह देव के पुत्र टीएस सिंहदेव 71 साल के हैं। आज ही 1962 में असम के मुख्यमंत्री रहे सर्बानन्द सोणोवाल का असम के डिब्रुगढ़ में जन्म हुआ है। असम के लखीमपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे सर्बानन्द सोणोवाल असम में कई विभागों के मंत्री और लोकसभा सांसद भी रहे हैं। सर्बानन्द सोणोवाल 61 साल के हैं।
आज ही 1966 में भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया। 1984 में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सिख चरमपंथियों ने उनके घर के बाहर गोलियों से भून दिया था। भारत की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या दो सिख सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई। इसके बाद नई दिल्ली और अन्य शहरों में दंगे भड़के जिसमें लगभग 10,000 सिख मारे गए।
आज ही राष्ट्रीय एकता दिवस, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, संकल्प दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, विश्व नगर दिवस मनाया जाता है।
आज ही 1517 में पारंपरिक वृत्तांतों के अनुसार, मार्टिन लूथर ने प्रोटेस्टेंट सुधार की शुरुआत को चिह्नित करते हुए, वर्तमान में जर्मनी के विटेनबर्ग में कैसल चर्च के दरवाजे पर अपनी नब्बे-पंच थीस पोस्ट की। 1817 में सम्राट निंको ने जापान के सिंहासन को स्वीकार किया। 1822 में पहले मैक्सिकन साम्राज्य के सम्राट अगस्टिन डी इटर्बाइड ने मैक्सिकन कांग्रेस को भंग कर दिया और इसे केवल एक सैन्य जंता के साथ प्रतिस्थापित किया। 1871 में नीदरलैंड के डॉककुम में प्रोटेस्टेंट यूनियन की स्थापना की गयी। 1914 में ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1917 में प्रथम विश्व युद्ध-मित्र देशों की सेना ने बेर्शेबा की लड़ाई में बेर्शेबैन दक्षिणी फिलिस्तीन में तुर्की सैनिकों को हराया, जिसे अक्सर ‘इतिहास में अंतिम सफल घुड़सवार सेना’ के रूप में रिपोर्ट किया जाता है।
1953 में बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ। 1956 में स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण के मिस्र के फैसले के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए मिस्र पर बमबारी शुरू कर दी।
1982 में पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने। 1989 में तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये। 1996 में रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 में मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ। 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया की क्लाइमैटिक रिसर्च यूनिट द्वारा किए गए एक नए अध्ययन से पता चला कि पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों का गर्म होना मनुष्यों के कारण होता है। 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि दुनिया की आबादी सात अरब हो गई है।
https://www.facebook.com/share/p/1F9g9scpVw/




