आज का इतिहास: 21 सितम्बर

21 सितम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 264वां (लीप वर्ष में 265वां) दिन है। साल में अभी और 101 दिन बाकी हैं।

आज #21_सितम्बर है। आज ही 1905 में स्वतंत्रता सेनानी और सौराष्ट्र प्रांत के मुख्यमंत्री रहे उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और देश की तीसरी लोकसभा के सदस्य भी रहे उच्छंगराय की 11 मार्च 1977 में मृत्यु हुई। आज ही 1914 में बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री का पूर्णिया में जन्म हुआ था। महात्मा गांधी से प्रभावित होकर राजनीति में सक्रिय हुए भोला पासवान बिहार के अनुसूचित जाति के पहले मुख्यमंत्री थे। भोला पासवान का 9 सितम्बर 1984 को दिल्ली में निधन हुआ। आज ही 1926 में उर्दू और हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री नूरजहां का कसूर में जन्म हुआ था। कसूर अब पाकिस्तान में है। मलिका ए तरन्नूम यानि क्वीन आफ मेलोडी के खिताब से नवाजी गईं नूरजहां का 23 दिसम्बर 2000 को कराची में निधन हुआ। आज ही 1992 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर ताराचंद बड़जात्या का मुंबई में निधन हुआ। राजश्री प्रोडक्शन्स के संस्थापक ताराचंद बड़जात्या का 10 मई 1914 को कोलकाता में जन्म हुआ था। कई बेहतरीन फिल्में बनाने वाले ताराचंद बड़जात्या ने कई नायक और नायिकाओं को ब्रेक दिया है। ताराचंद बड़जात्या के पुत्र सूरज बड़जात्या वर्तमान में प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक हैं।आज ही 1954 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जापान के टोक्यो में जन्म हुआ था। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को काशीहारा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज ही 2022 को प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हुआ। फिल्मों और टीवी में राजू श्रीवास्तव के नाम से प्रसिद्ध हुए सत्यप्रकाश श्रीवास्तव रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर व्यंग्य के लिए चर्चित थे। राजू का 25 दिसम्बर 1963 को कानपुर में जन्म हुआ था। आज ही 1939 में सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता और आर्यसमाजी अग्निवेश का छत्तीसगढ़ के सक्ती में जन्म हुआ था। स्वामी अग्निवेश के नाम से प्रसिद्ध हुए अग्निवेश आर्य समाज का काम करते हुए राजनीतिक दल आर्य सभा बनाई। बाद में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। स्वामी अग्निवेश ने हरियाणा से चुनाव लडा़ और हरियाणा के शिक्षामंत्री बने। बाद में उन्होंने राजनीति से इस्तीफा दे दिया। जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे के जंतर मंतर पर अनशन के दौरान अग्निवेश पूरे समय उनके साथ रहे। अग्निवेश का 11 सितम्बर 2020 को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। आज ही 1955 में अभिनेता गुलशन ग्रोवर का दिल्ली में जन्म हुआ है। पिता कर्ण सिंह ग्रोवर और माता रामराखी सिंह ग्रोवर की संतान गुलशन मुख्य रुप से खलनायक के चरित्र के लिए जाने जाते हैं। गुलशन की पत्नी का काम कशिश और बेटे का नाम संजय है। गुलशन 68 साल के हैं। आज ही 1965 में प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना सुधा चंद्रन का केरल के कन्नूर में जन्म हुआ है। एक हादसे में अपना एक पैर खोने के बाद भी कुशल नृत्यांगना बनीं सुधा चंद्रन ने हार नहीं मानी और फिल्मों व टीवी में बेहतरीन काम किया। सुधा 58 साल की हैं। आज ही 1980 में अभिनेत्री करीना कपूर का मुंबई में जन्म हुआ है। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर खान हो गईं करीना अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बहन और अभिनेता व निर्माता निर्देशक रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की पुत्री हैं। करीना के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। करीना के दादा राजकपूर हिन्दी फिल्म उद्योग के शोमैन रहे हैं। कई फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली करीना 42 साल की हैं। आज ही 1981 में अभिनेत्री रिमी सेन का कोलकाता में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में रिमी सेन के नाम से प्रसिद्ध हुईं शुभोमित्रा सेन 42 साल की हैं। आज ही 1986 में फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक एटली का तमिलनाडु के मदुराई में जन्म हुआ है। फिल्मी दुनिया में एटली के नाम से प्रसिद्ध अरुण कुमार ने दक्षिण की फिल्मों से कैरियर शुरु किया और बालीवुड में सक्रिय हुए। अभिनेता शाहरुख खान की हालिया फिल्म जवान का निर्देशन एटली ने ही किया है। एटली 37 साल के हैं।

आज ही 2000 में भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना हुई।

आज विश्व शांति दिवस, विश्व अल्जाइमर दिवस, आर्मेनिया स्वतंत्रता दिवस, बेलीज स्वतंत्रता दिवस, माल्टा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1621 में ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया। 1677 में नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया। 1745 में चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्टडेफ के नेतृत्व में जैकबाइट रिस्सिंग-जैकबाइट की टुकड़ियों ने स्कॉटलैंड के ईस्ट लोथियन के प्रेस्टनोन में हनोवरियों को मार डाला।

1746 में फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा। 1883 में अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई। 1895 में सबसे पहला ऑटोमोबाइल निर्माता “दुरया मोटर वैगन” कंपनी खोली गयी।

1933 में मिस्र के प्रधानमंत्री इस्माइल पाशा सिद्की ने इस्तीफा दिया। 1939 में रोमानियाई प्रधानमंत्री आर्मंड कैलिंसकु की हत्या लौह रक्षक के नाजी समर्थक सदस्यों द्वारा की गई।

1942 में बोइंग बी -29 सुपरफॉरट्रेस का प्रोटोटाइप मॉडल, चार इंजन वाला भारी बमवर्षक जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सीवेस्क्यूअर के सबसे बड़े विमानों में से एक बन गया, उसने पहली बार उड़ान भरी। 1964 में माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1982 में शांति का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र) द्वारा घोषित किया गया। 1985 में उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली। 1991 में अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

2005 में जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2011 में Google की नई सामाजिक नेटवर्क सेवा, Google+ को आम जनता के लिए जारी किया गया है।

2014 में नासा के मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के लिए नासा ने मंगल ग्रह की जांच की।

https://www.facebook.com/share/p/1aSwX162mU/