आज का इतिहास: 22 सितम्बर

22 सितम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 265वां (लीप वर्ष में 266वां) दिन है। साल में अभी और 100 दिन बाकी हैं।

आज #22_सितम्बर है। आज ही 1539 में सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने करतारपुर में देह त्यागा था। करतारपुर अब पाकिस्तान में है। गुरु नानक देव जी को नानक, बाबा नानक और नानकशाह के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जी अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबंधुत्व के गुण समेटे हुए थे। गुरु नानक देव जी का जन्म ननकाना साहिब में 15 अप्रैल 1469 को होना भी उल्लेखित है। गुरु नानक जी के जन्म की तारीख कार्तिक पूर्णिमा 29 अक्टूबर 1469 को भी उल्लेखित है। ननकाना साहिब भी पाकिस्तान में है। आज ही 1991 में हिन्दी और मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का मुंबई में निधन हुआ। शुरुआत में नायिका की भूमिका करने के बाद दुर्गा खोटे ने चरित्र भूमिकाओं में अच्छी पहचान बनाई थी। दुर्गा खोटे का 14 जनवरी 1905 को मुंबई में ही जन्म हुआ था। आज ही 2011 में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हुआ। सिर्फ 21 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने मंसूर अली खान पटौदी पटौदी के नौवें नवाब थे। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर उनकी पत्नी हैं। मंसूर अली खान पटौदी की तीन संतानें सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान हैं। मोहम्मद मंसूर अली खान सिद्दीकी पटौदी का 5 जनवरी 1941 को मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्म हुआ था। पटौदी 1962 में भारतीय क्रिकेटर आफ द ईयर और 1968 में विजडन क्रिकेटर आफ द ईयर थे। आज ही 2020 में अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सतारा में निधन हुआ है। कई हिन्दी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं करने वालीं आशालता का 2 जुलाई 1941 को गोवा में जन्म हुआ था। कई हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं आशालता फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन की मां बनीं थीं। आज ही 1950 में सिक्किम के पांचवें मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का यांगयांग में जन्म हुआ है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक पवन कुमार चामलिंग के नाम सबसे अधिक समय यानि करीब 25 साल मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड है। चामलिंग 72 साल के हैं। आज ही 1956 में प्रसिद्ध अभिनेत्री रंजीता का पंजाब में जन्म हुआ है। फिल्मों में रंजीता के नाम से ही प्रसिद्ध हुईं रंजीता रोबी कौर ने कई फिल्मों में विभिन्न तरह की भूमिकाएं की हैं। रंजीता 67 साल की हैं। आज ही 1969 में प्रसिद्ध अभिनेत्री शांतिप्रिया का राजामहेन्द्रावरम में जन्म हुआ है। फिल्मों में शांतिप्रिया के नाम से प्रसिद्ध हुईं शान्थम्मा तेलुगु, तमिल और हिन्दी फिल्मों में सक्रिय रही हैं। शांतिप्रिया 54 साल की हैं।

1965 में भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ। कश्मीर कब्जे की स्थिति को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम घोषित हुआ।

आज ही गुरु नानक देव पुण्य दिवस, गुलाब दिवस (कैंसर के रोगियों के कल्याण), विश्व गैंडा दिवस, बुल्गारिया स्वतंत्रता दिवस, माली स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1586 में अस्सी साल के युद्ध-स्पैनिश बलों को ज़ुफ्फेन की लड़ाई में एंग्बाइन्ड एंग्लो-डच सेना के खिलाफ विजयी बनाया गया। 1711 में फ्रांसीसी सैनिकों ने रियो डी जनेरियो पर कब्जा किया। 1735 में रॉबर्ट वाल्पोल 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रहने के लिए पहले ब्रिटिश “प्रधानमंत्री” (वास्तव में खजाना का पहला भगवान) बना। 1756 में नासाउ हॉल प्रिंसटन विश्वविद्यालय में खोला गया। 1761 में यूनाइटेड किंग्डम के किंग जॉर्ज III और क्वीन चार्लोट का राज्याभिषेक हुआ।

1792 में ऐतिहासिक फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर का युग शुरू हुआ। फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई। फ्रेंच रिवोल्यूशन-नेशनल कन्वेंशन के मतदान के एक दिन बाद राजशाही को खत्म करने के बाद, फ्रांसीसी प्रथम गणराज्य अस्तित्व में आया।

1903 में अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया। 1914 में प्रथम विश्व युद्ध-जर्मन नौसैनिक बलों ने फ्रेंच पोलिनेशिया में पपीते पर बमबारी की।

1949 में सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 1955 में ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

1966 में अमेरिकी यान ‘सवेर्यर-2’ चंद्रमा की सतह से टकराया। 1979 में जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन हुआ। 1980 में ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

2006 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गए अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। 2007 में नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

https://www.facebook.com/share/p/1Bw2RXmTC1/