आज का इतिहास: 3 नवम्बर

3 नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार साल का 307वां (लीप वर्ष में 308वां) दिन है। साल में अभी और 58 दिन बाकी हैं।

आज #3_नवम्बर है। आज ही 1948 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया था। आज ही 1618 में मुगल बादशाह औरंगजेब का दाहोद में जन्म हुआ था। औरंगजेब के नाम से प्रसिद्ध हुए मुहिउद्दीन मोहम्मद को आलमगीर के नाम से भी जाना जाता था। औरंगजेब भारत पर राज करने वाला छटवां मुगल बादशाह था। औरंगजेब की 3 मार्च 1707 को अहमदनगर में मृत्यु हुई। औरंगजेब के शासन के बाद मुगल साम्राज्य का सिकुड़ना प्रारंभ हो गया। औरंगजेब के पिता शाहजहाँ थे। आज ही 1947 में भारत के पहले महावीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक दीवान सिंह दानू की जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान मृत्यु हुई थी। दीवान सिंह दानू कि 4 मार्च 1923 को पिथौरागढ़ में जन्म हुआ था। पिथौरागढ़ अब उत्तराखंड में है।आज ही 1890 में भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश हरिलाल जेकिसुनदास कानिया का नवसारी में जन्म हुआ था। हरिलाल जेकिसुनदास कानिया पहले मुख्य न्यायाधीश थे जिन पर महाभियोग लगाया गया था। हरिलाल जेकिसुनदास का 6 नवम्बर 1951 को दिल्ली में निधन हुआ। आज ही 1900 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा का जैसलमेर में जन्म हुआ था। अपने क्रांतिकारी भाषणों और लेखों से जाने गए सागरमल गोपा को 4 अप्रैल 1946 को थानेदार गुमान सिंह ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया था। सागरमल गोपा ने तीन किताबें भी लिखीं थीं। आज ही 1906 में हिन्दी सिनेमा जगत और भारतीय रंगमंच के प्रमुख स्तंभों में एक पृथ्वीराज कपूर का पंजाब के फैसलाबाद में जन्म हुआ था। यह फैसलाबाद अब पाकिस्तान में है। मूक फिल्मों से अपना कैरियर शुरु करने वाले पृथ्वीराज कपूर ने 1944 में मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। पृथ्वी थिएटर के माध्यम से पृथ्वीराज कपूर देशभर में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन करते थे। पृथ्वीराज कपूर से ही भारतीय सिनेमा जगत में कपूर खानदान की शुरुआत हुई जो अब भी सक्रिय है। पृथ्वीराज कपूर की 29 मई 1972 को मुंबई में मृत्यु हुई। पृथ्वीराज कपूर प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के पिता थे। पृथ्वीराज कपूर अभिनेता और फिल्मकार रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के दादा थे। वर्तमान में पृथ्वीराज कपूर की चौथी पीढी़ के करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणधीर कपूर फिल्मों में सक्रिय हैं। भारत सरकार द्वारा 1969 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित पृथ्वीराज कपूर को उनकी मृत्यु के बाद दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज ही 1917 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहीं सेनानी अन्नपूर्णा महाराणा का उडी़सा में जन्म हुआ था। महात्मा गांधी की करीबी सहयोगी रहीं अन्नपूर्णा महाराणा की 31 दिसम्बर 2012 को उडी़सा के कटक में मृत्यु हुई। अगस्त 1942 के भारत छोडो़ आंदोलन और सविनय अवज्ञा अभियान के दौरान अन्नपूर्णा महाराणा को कई बार गिरफ्तार किया गया। आज ही 1933 में भारत के रेलमंत्री रहे सीके जाफर शरीफ का मैसूर के चैलकेरे में जन्म हुआ था। सीके जाफर शरीफ यानि चल्लकेरे करीम जाफर शरीफ की 25 नवम्बर 2018 को बंगलुरु में मृत्यु हुई। आज ही 1992 में जाने माने फिल्म अभिनेता और निर्देशक प्रेम नाथ का मुम्बई में निधन हुआ था। प्रेम नाथ ने 1947 से 1985 तक बालीवुड में कई फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाईं। प्रेम नाथ का 21 नवम्बर 1926 को जबलपुर में जन्म हुआ था। अभिनेत्री बीना राय प्रेम नाथ की पत्नी थीं। आज ही 2008 में भारत के 24वें मुख्य न्यायाधीश ललित मोहन शर्मा का निधन हुआ था। पटना उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय में कार्य करने वाले ललित मोहन शर्मा का 12 फरवरी 1928 को गया बिहार में जन्म हुआ था। ललित मोहन शर्मा भारत के अटार्नी जनरल रहे एलएन सिन्हा के बेटे थे। आज ही 1977 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भगवंतराव मंडलोई का निधन हुआ था। भगवंतराव मंडलोई का 15 दिसम्बर 1892 को खंडवा में जन्म हुआ था। मध्य प्रांत और बरार राज्य से संविधान निर्माण सभा के सदस्य रहे भगवंतराव मंडलोई 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद इस राज्य में आए। मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल के निधन के बाद भगवंतराव मंडलोई राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने थे। आज ही 1937 में प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का मुंबई में जन्म हुआ था। प्रसिद्ध संगीतकार जोडी़ लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के हिस्सा रहे लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर की 25 मई 1998 को मुंबई में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। लक्ष्मीकांत ने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन शैली से संगीत देकर शानदार छाप छोडी़ थी। आज ही 2004 में प्रसिद्ध अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। कई फिल्मों में अपनी खलनायकी और चरित्र अभिनय से छाप छोड़ने वाले सदाशिव अमरापुरकर का 11 मई 1950 को अहमदनगर में जन्म हुआ था। आज ही 1933 में अर्थशास्त्र के लिए नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का शांतिनिकेतन अब बीरभूम में जन्म हुआ है। वर्ष 1998 में नोबल पुरस्कार जीतने वाले अमर्त्य सेन 89 साल के हैं। अमेरिका के हार्वड विश्वविद्यालय सहित देश विदेश के कई संस्थाओं में अध्यापक रहे अमर्त्य सेन कई जगह अतिथि अध्यापक भी रहे हैं। भारत सरकार द्वारा 1999 में भारतरत्न से सम्मानित अमर्त्य सेन को अन्य कई सम्मान और पुरस्कार मिले हैं। आज ही 1958 में फिल्मों और टीवी की अभिनेत्री स्वरुप संपत का जन्म हुआ है। 1979 में मिस इंडिया रहीं स्वरुप संभृपत 65 साल की हैं। डा स्वरुप संपत प्रसिद्ध अभिनेता और भाजपा के सांसद रहे परेश रावल की पत्नी हैं।

आज ही 1962 में चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बांड स्कीम की घोषणा की गई। 2000 में भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिए शुरू की गई।

आज ही खाद्य प्रसंस्करण सप्ताह (3 से 5 नवंबर), डोमिनिका स्वतंत्रता दिवस, माइक्रोनेशिया स्वतंत्रता दिवस, पनामा पृथक्करण दिवस मनाया जाता है।

आज ही 1493 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की। 1762 में ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई। 1796 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जॉन एडम्स ने थॉमस जेफरसन को हराया। 1804 में सेंट लुई की संधि पर क्वाशक्वैम और विलियम हेनरी हैरिसन द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

1826 में पेरिस स्टॉक एक्सचेंज पलाइस डे ला बोउर्से पर खोला गया। 1868 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 1868: यूलीसिस एस ग्रांट ने चुनाव में होरटियो सेमोर को हराया। 1903 में पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली। 1906 में एसओएस एक अंतरराष्ट्रीय संकट संकेत बना। 1918 में पोलैंड ने रूस से अपनी स्वतंत्रता का ऐलान किया।

1928 में तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।

1935 में एक यूनानी जनमत संग्रह में लगभग 98% वोटों ने जॉर्ज द्वितीय को हेलेन के राजा के रूप में बहाल करने का समर्थन किया। 1954 में गॉडज़िला के रूप में जाने जाने वाले विशालकाय राक्षस की पहली फिल्म रिलीज़ हुई।

1957 में अपनी तरह के पहले मिशन में, एक जीवित जानवर, एक कुत्ते को अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के लिए रूसी अंतरिक्ष यान, स्पुतनिक 2 पर लॉन्च किया गया। सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।

1958 में पेरिस में नया यूनेस्को भवन का उद्घाटन किया गया। 1975 में महारानी एलिजाबेथ ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन की पहली तेल पाइपलाइन के संचालन का उद्घाटन किया। 1996 में केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।

2004 में अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए। 2007 में बढ़ती आतंकवादी हिंसा के कारण राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

2013 में अफ्रीका, यूरोप और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण देखा गया। 2014 में वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आधिकारिक तौर पर तेरह साल बाद खुला। पहले 11 सितंबर को हुए बम विस्फोटों में नष्ट हो गए थे, इस तरह अपने पूर्ववर्ती की जगह ले ली।

https://www.facebook.com/share/p/19A2UZjTxL/