खूबसूरत नहीं, पर गजब शख्सियत थी किशोर कुमार की

पुरुष अक्सर सोचते हैं कि अच्छा दिखना और महंगे कपड़े पहनना ही महिलाओं को आकर्षित करने का इकलौता तरीका है… पर क्या सच में ऐसा है?
खुद को ग्रूम करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन केवल ये सोचना कि महिलाएं केवल सुंदरता पर ही फिदा होती हैं तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है…
वास्तव में, महिलाएं एक ऐसे पुरुष की तलाश करती हैं जो उन्हें गहराई से समझ सके, उनका सम्मान करे और उन्हें सुरक्षित महसूस कराए।

और इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय सिनेमा के दिग्गज गायक और एक्टर किशोर कुमार हैं। वे दिखने में बेहद खूबसूरत नहीं थे..
लेकिन उनकी शख्सियत, उनका हुनर और उनका जिंदादिल स्वभाव ही था कि उनके जीवन में इतनी खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाएं आईं..

रूमा गुहा ठाकुरता- किशोर कुमार की पहली शादी 1950 में अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ…अमित कुमार।
हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के करियर और प्राथमिकताओं में मतभेद होने लगे। किशोर दा चाहते थे कि रूमा घर संभाले, जबकि रूमा अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं…फाइनली आपसी सहमति से 1958 में दोनों का तलाक हो गया।

मधुबाला- भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत मल्लिका, मधुबाला। जब मधुबाला का दिल दिलीप कुमार से टूटा, तब वह काफी अकेली हो गई थीं। उसी दौरान वह दिल की बीमारी से भी जूझ रही थीं।
किशोर दा ने इस मुश्किल वक्त में उनका हाथ थामा। उन्होंने मधुबाला को प्रपोज किया और 1960 में दोनों ने शादी कर ली। किशोर दा ने उनके आखिरी पलों तक उनका पूरा ख्याल रखा।

योगिता बाली- मधुबाला के जाने के कुछ सालों बाद, 1976 में किशोर कुमार ने खुद से उम्र में काफी छोटी अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल सका। योगिता बाली को लगता था कि किशोर दा अपने काम में बहुत व्यस्त रहते हैं और उन्हें समय नहीं देते। 1978 में दोनों का तलाक हो गया।

लीना चंदावरकर- तलाक के बाद योगिता बाली ने बॉलीवुड के उभरते सितारे मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली। इस बात से किशोर कुमार बेहद नाराज हुए उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के लिए फिल्मों में गाना गाने से साफ मना कर दिया।

इसके बाद, 1980 में किशोर दा की जिंदगी में आईं अभिनेत्री लीना चंदावरकर…लीना पहले से ही एक विधवा थीं और उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन किशोर दा ने लीना के घर जाकर उनके पिता को मनाया। यह शादी किशोर दा के आखिरी समय तक बखूबी चली।

प्रीति सिंह, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश