
ऐसा भेदभाव क्यों मुख्यमंत्री जी?
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 12 की कमान महिलाओं के हाथों में
अच्छी खबर है कि राज्य में महिला कलेक्टर एक तिहाई से ज्यादा हैं
अब यह बात सरकार के मुखिया को कौन समझाए कि उन्हें भी अपने मंत्रिमंडल में एक तिहाई महिला विधायकों को प्रतिनिधित्व देना चाहिए
2025 में विस्तार किया भी गया था तो तीन नए पुरूष विधायकों को मंत्री बनाया गया
अब भी पर्याप्त समय है, आधी आबादी को उनका बराबर हक दे दीजिए Vishnu Deo Sai जी
छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या सिर्फ एक है। मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हैं, जिनके पास महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग का प्रभार है
अन्य प्रमुख राज्यों के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश में 6 महिला मंत्री (योगी आदित्यनाथ सरकार), मध्य प्रदेश में 5 महिला मंत्री (मोहन यादव सरकार), हरियाणा में 2 महिला मंत्री (नायब सिंह सैनी सरकार), राजस्थान में 2 महिला मंत्री (भजनलाल शर्मा सरकार) और पंजाब में 1 महिला मंत्री (भगवंत मान सरकार) हैं


